
हृदय स्वास्थ्य के लिए आलू फायदेमंद हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल से मुक्त होता है
इसलिए इसका सेवन हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल का स्तर हृदय को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा, आलू फाइबर से समृद्ध होता है, जो वजन को नियंत्रित करने का काम करता है।
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए भी आलू के फायदे देखे जा सकते हैं। आलू मैग्नीशियम से समृद्ध होता है, जिसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में गिना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, मैग्नीशियम हड्डियों के संरचनात्मक विकास (structural development) में मदद कर सकता है।
जब भी आपके मुंह मे छाले होते हैं तो आप न तो कुछ ढंग कह ही पाते हैं।और न ही कुछ खा सकते हैं। लेकिन उबले आलू खाने से आपकी यह समस्या खत्म होती है। आलू मुँह में छालों की समस्या में बहुत फायदेमंद होता हैं, इसीलिए आलू का सेवन जरूर करें।
उबले आलू में सिर्फ छाले ही ठीक नहीं होते बल्कि यह आपके आंतरिक अंगों को भी फायदा पहुंचाते हैं। विटामिन, मिनरल और अन्य पोषण तत्वों के अलावा आलू में केरोतेनौड्स नामक सब्स्टन्स होता है, जो हमारे हृदय और आंतरिक अंगों के लिए फायदेमंद हैं।
उबले आलू खाने से आपके शरीर के अंदर जो सूजन होती है आलू उसे भी खत्म करता है। आलू में मौजूद विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन-बी6 और अन्य खनिज, आंतों और पाचन तंत्र में हुई सूजन को घटाते हैं।